Advertisment

जमशेदपुर : गोविंदपुर में गैस सिलेंडर लोडेड ट्रक ने युवक को कुचला, मौत, रोड जाम

जमशेदपुर : गोविंदपुर के चांदनी चौक पर गैस सिलेंडर लोडेड एक ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दी है और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठक गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, लेकिन लोग पुलिस की नहीं सुन रहे हैं।
पड़ोस का रहने वाला था युवक
युवक चांदनी चौक के पास ही सारंगबेड़ा बस्ती का रहने वाला था। उसका नाम साथु लोहार (20) था। वह अपनी बुढ़ी दादी के साथ घर पर रहता था। उसकी मौत के बाद से बुढ़ी की लाठी भी टूट गई है। साधु के बारे में पड़ोस के लोगों ने बताया कि वह घर का कुछ सामान लेने के लिए अपने घर से निकला हुआ था। इस बीच ही वह ट्रक की चपेट में आ गया।

road 22Scope News

मुआवजा नहीं मिलने तक रहेगी रोड जाम
रोड जाम करने वाले लोगों का कहना है कि जबतक मुआवजा नहीं मिल जाता है तबतक वे रोड से नहीं हटेंगे। घटना की जानकारी पाकर गोविंदपुर पुलिस भी मौके पर डटी हुई है, लेकिन उसकी एक नहीं चल रही है।

घरेलू गैस सिलेंडर से लगी आग, आधा दर्जन घर जलकर खाक

Highlights

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद में भू-धंसान के बाद मेयर संजीव सिंह...

Chhatabad Land Subsidence: बाघमारा ब्लॉक के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले छाताबाद में ज़मीन धंसने की घटना के बाद चिंता का माहौल है।...

IGIMS Patna में बड़ा बदलाव: नई मशीनों, ICU और स्पेशल OT...

पटना: IGIMS Patna से पूरे बिहार के मरीजों और उनके परिवार वालों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। पटना का मशहूर सरकारी...