पुलिस व STF टीम को मिली बड़ी सफलता, 4 अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी। जहां चारों कुख्यात अपराधी को दो, देशी कट्टा और 28 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बलिया थाना के पुलिस ने सती चौड़ा के पास से की है। बताया जा रहा है कि चारो अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।

जिसकी सूचना पुलिस को लगाते ही बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार के द्वारा एक टीम का गठन बलिया डीएसपी के नेतृत्व में किया गया। जिसके बाद टीम के द्वारा मौके वारदात पर पहुंचकर अपराधी को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद चारों अपराधियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

इस संबंध में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बलिया थाना क्षेत्र के सती चौरा के पास चार अपराधियों द्वारा किसी बड़ी घटना को जमा होने की सूचना मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया जिसमें। एसटीएफ की टीम और बलिया डीएसपी के अलावा बलिया थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। जिसके बाद फौरन पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह से अपराधियों की गिरफ्तारी होने से एक बड़ी वारदात होने से टल गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया है कि चारों अपराधी के ऊपर हत्या लूट सहित कई संगीन मामला दर्ज है। एसपी योगेंद्र कुमार नाम बताया है कि चारों अपराधी बोलेरो पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते हुए चारों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है अगर नहीं गिरफ्तार होती तो बेगूसराय में फिर हत्या जैसी वारदात सामने आता।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...