डॉ सिंह बने रिम्स डेंटल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

रांची: रिम्स डेंटल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दोबारा डॉ एनएन सिंह को सौंपी गयी है. इससे संबंधित आदेश सोमवार को रिम्स प्रबंधन ने जारी कर दिया है.

उनको स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा गया है. स्थायी प्राचार्य डॉ आशीष जैन के रिम्स छोड़ने पर दो डॉक्टरों को प्रभार मिला था.

इससे पूर्व चार साल पहले डॉ पंकज गोयल के रिम्स छोड़ने पर भी डॉ एनएन सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी.

ज्ञात हो कि हाल में ही डेंटल कॉलेज के स्थायी प्राचार्य के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है, लेकिन कुछ शर्तों को कम कर दोबारा प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया था.

वहीं, रिम्स डेंटल इंस्टीट्यूट टीचर्स एसोसिएशन ने प्राचार्य की नियुक्ति में छूट देकर प्रस्ताव तैयार करने पर आपत्ति जतायी थी.

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह को एसोसिएशन ने पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज करायी थी

. पत्र के माध्यम से उनको बताया गया था एम्स में 25 वर्ष के अनुभव पीजी से जोड़ा जाता है, जबकि रिम्स में यूजी से जोड़ने के लिए कहा जा रहा है.

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...