पटना : पटना में ऑटो लूट गैंग का आतंक जारी है। पटना पुलिस की लाख कोशिशें के बावजूद राजधानी पटना में ऑटो गैंग पूरी तरह से सक्रिय है। आम लोगों की बात छोड़िए पुलिस वाले भी उसके शिकार बनते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कंकड़बाग इलाके का है जहां झारखंड पुलिस में पद स्थापित एक पुलिसकर्मी को ऑटो गैंग ने अपना शिकार बना लिया।
आपको बता दें कि मूल रूप से नेपाल के रहने वाले का रहने वाला यह पुलिसकर्मी पटना पहुंचा था। उसने पटना जंक्शन के करबिगहिया इलाके से अगम कुआं के लिए एक ऑटो रिजर्व किया। लेकिन रास्ते में ही उस पर चाकू से हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। घायल पुलिसकर्मी को मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना ने एक बार फिर से राजधानी पटना में चलने वाले ऑटो में सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल पटना पुलिस इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















