परीक्षा बाधित करना छात्र नेताओं को पड़ गया महंगा, 18 छात्र गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा में परीक्षा बाधित करना छात्र नेताओं को महंगा पड़ गया। पुलिस परीक्षा केंद्र से घसीट कर थाना ले गई। इस दौरान प्रिंसिपल के साथ भी छात्र नेताओं ने धक्का-मुक्की किया। बात दें कि बीएनएमयू के पीजी सेकेंड सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाने की मांग को लेकर बीएनएमवी कॉलेज में शुक्रवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने जमकर बवाल काटा। जिसके कारण पहली पाली की परीक्षा को भी स्थगित करनी पड़ी।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे करीब डेढ़ दर्जन छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मिली जानकारी के अनुसार छात्र नेताओं द्वारा हंगामा के दौरान कॉमर्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। छात्र नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा वह भी एक घंटा विलंब से शुरू हुई। परीक्षा केंद्र पर सदर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, सीओ योगेंद्र दास, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल मामला शांत होने तक मौजूद रहे।

सिंहेश्वर थाना से मिली जानकारी के अनुसार 18 लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही सभी गिरफ्तार आंदोलनकारी छात्रों को पुलिस अभिरक्षा में मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में किया पेश न्यायालय आदेश के बाद सभी गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया जिसमें 14 छात्र नेता, दो परीक्षार्थी और एक परिजन शामिल है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. शशिभूषण ने बताया कि हंगामा के कारण बीएनएमवी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को पीजी सेकेंड सेमेस्टर के पहली पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई। यह परीक्षा बाद में ली जाएगी। शेष परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ली जाएगी। सभी परीक्षार्थियों से अपील है कि ससमय परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...