झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से, 1297 केंद्रों पर 7.84 लाख छात्र देंगे परीक्षा

रांची: राज्यभर में मैट्रिक और इंटरमीडिएट (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए 1297 केंद्र बनाए गए हैं।

मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस वर्ष कुल 7.84 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 4.21 लाख मैट्रिक और 3.44 लाख इंटरमीडिएट के छात्र हैं।

छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थी निर्भीक होकर परीक्षा दे सकें। जैक ने सभी परीक्षा सामग्री केंद्रों तक पहुंचा दी है।

राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि