दानापुर कोर्ट शूटआउट को लेकर खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार

पटना : दानापुर सिविल कोर्ट में शुक्रवार को कुख्यात अपराधी अभिषेक उर्फ छोटे सरकार हत्याकांड में पटना पुलिस को लीड मिल चुका है। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों सूत्रों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। हत्या के लिए 12 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। बता दें कि मुजफ्फरपुर निवासी दोनों अपराधी गिरफ्तार हुआ है। दोनों राजेंद्र नगर इलाके में होटल में रुके थे। गंगा पथ के रास्ते कोर्ट पहुंचने का खुलासा हुआ।

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस हत्याकांड की साजिश पटना में ही रहने वाले बाप बेटे मनोज माणिक ने रची थी। क्योंकि उन्हें इस बात का अंदेशा था कि जेल से छूटने के बाद अभिषेक उर्फ छोटे सरकार उनकी हत्या कर देगा। हालांकि एसएसपी की माने तो यह प्रारंभिक जानकारी है। पुलिस पूछताछ के आधार पर मामले की गहराई तक जाने की कोशिशें में जुटी हुई है। दानापुर कोर्ट में पेशी के दौरान कुख्यात छोटे सरकार की हत्या के बाद पटना पुलिस हरकत में आई। एसएसपी ने कोर्ट की सुरक्षा को लेकर सीटी एसपी, एएसपी और डीएसपी की बैठक बुलाई। एसएसपी ऑफिस में बैठक चल रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...