पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, थाना प्रभारी घायल, रिम्स रेफर

गढ़वाः गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई है। इस मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी को गोली लगी है। घायल थाना प्रभारी को रांची रिम्स रेफर किया गया है। गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में ढेंगुरा गांव के जंगलों में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना मिली थी।

थाना प्रभारी गोली लगने से घायल

जिसके बाद रंका थाना पुलिस एवं रंका थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ ढेंगुरा जंगल में पहुंचे और वहां पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

ये भी देखें- Garhwa: रंका थाना पुलिस और नक्सलियों मे मुठ_भेड़, शंकर प्रसाद के साथ हुआ हादसा,हुए शहीद

काफी घंटों तक चली मुठभेड़ के बीच रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को कलाई में गोली लगी है और उनको आनन-फानन में रिम्स रांची के लिए भेज दिया गया है।

कलाई में लगी है गोली, रिम्स रेफर 

बताते चलें कि थाना प्रभारी को एक गोली शीने में लगी थी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण सीने की गोली कोई असर नहीं कर पाई। लेकिन कलाई पर लगी गोली के कारण वे घायल हो गए। वही रंका थाना पुलिस का मानना है कि दो नक्सली को मार गिराया गया है।

ये भी पढे़ं- उपेक्षित बस अड्डा, ना पीने का पानी ना शौचालय की व्यवस्था

पुलिस बॉडी को खोजने के लिए जंगल में तीन थानों की पुलिस रंका, रमकंडा, चीनियां की पुलिस सर्च अभियान में लग गई है। गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान कलाई में गोली लगी है पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान में जुट गई है।

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...