Commercial Advertisment

जमशेदपुर से दो युवको को NIA ने किया गिरफ्तार…

जमशेदपुरः दिल्ली के एनआईए(NIA) की टीम जमशेदपुर पहुंची जहां जुगसलाई का रहने वाले दो युवक आफताब पठान और शाहबाज नामक युवक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो 26 जनवरी को आतंकी हमला दिल्ली में होना था जिसको लेकर पूरे देश में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है।

एनआईए 2 22Scope News

दोनों पर आतंकी संगठन के साथ सांठ-गांठ होने के सबूत मिले हैं

उधर जमशेदपुर के जिन दो युवक को एनआईए की टीम ने हिरासत में लिया है इन पर आतंकी संगठन के साथ सांठ-गांठ होने के सबूत मिले हैं। वहीं एनआईए के 10 सदस्य टीम परिषद भवन लेकर दोनों संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि घर में 10 गाड़ी से लोग पहुंचे थे।

एनआईए (NIA) कर रही है दोनों से पूछताछ

उसके बाद जिन दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है उसमें शाहबाज को जैसे ही भनक लगी कि पुलिस आई है वह खाली बदन घर से फरार हो गया और अपने दोस्त आफताब पठान को कपड़ा लाने को कहा।

ये भी पढ़ें- विधायक ने सदन में कोलेबिरा घाटी के चौड़ीकरण कराने की मांग उठाई

उधर जैसे ही आफताब पठान के घर पहुंचा तो वहीं एनआईए की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

JTET 2026 Special Train: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की सौगात, रांची...

 JTET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने रांची से मेदिनीनगर और दुमका के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन...

Jharkhand Weather Update: अक्टूबर के अंत में दिसंबर जैसी ठंड, 3...

 झारखंड में चक्रवाती तूफान के असर से मौसम बदल गया है। रांची समेत कई जिलों में बारिश, धुंध और बादलों का असर रहेगा। 5...

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...