Advertisment

रेमडेसिवीर हेरा-फेरी मामला, सेक्टर 4 थाना में FIR दर्ज

बोकारो: रेमडेसिवीर हेरा फेरी का चौथा मामला बोकारो में सामने आया है।  58 वॉयल की गड़बड़ी करने वाले शिवम अस्पताल पर सेक्टर चार थाने में दंडाधिकारी ने मामला दर्ज कराया ।

आपदा में अवसर तलाशने वाले बोकारो शहर के निजी अस्पतालों पर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोरोना और उनके इलाज के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले रेमडेशिविर इंजेक्शन में हेराफेरी का एक और मामला सामने आया है ।सेक्टर 4 के लक्ष्मी मार्केट में संचालित शिवम अस्पताल पर चास के कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण रोहित कुजूर ने रेमडेसीविर इंजेक्शन के 58 वायल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सेक्टर 4 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इससे पहले शहर के तीन अस्पतालों देवांश अस्पताल, वेलमार्क हॉस्पिटल और सिटी केयर हॉस्पिटल के खिलाफ प्रशासन ने तीन अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज कराया था। शिवम अस्पताल में किए गए जांच में कोविड-19 में मरीजों के इलाज के लिए 70 रेमडेसीविर इंजेक्शन आवंटित किया गया था। लेकिन अस्पताल की ओर से 12 वॉयल रेमडेसीविर इंजेक्शन के क्रय विक्रय का ही कागजात जांच करने पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर को दिखाया गया था। जबकि बचे हुए 58 वॉयल रेमडेसीविर की कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई। वही सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने मामला दर्ज होने की जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

UP JDU Election Preparation 2027: UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए...

UP JDU Election Preparation 2027 Patna: जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अपने संगठन को मजबूत करने...

Bihar Shravani Mela Reel Contest: 25 हजार फॉलोअर्स वालों के लिए...

Bihar Shravani Mela Reel Contest: सावन के पवित्र महीने में, बिहार सरकार ने सोशल मीडिया रील बनाने वालों और यूट्यूबर्स के लिए एक खास...

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...