Advertisement
Advertisement

संत जेवियर्स के साथ मारवाड़ी कॉलेज को भी दिया गया ऑटोनमस का दर्जा

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज के साथ- साथ मारवाड़ी कॉलेज को भी फिर ऑटोनोमस का दर्जा मिल गया है. यूजीसी के निर्देश के आलोक में रांची विवि प्रशासन ने भी दोनों कॉलेजों को पुन ऑटोनोमस के लिए अपनी स्वीकृति दी है.

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज के साथ- साथ मारवाड़ी कॉलेज को भी फिर ऑटोनोमस का दर्जा मिल गया है. यूजीसी के निर्देश के आलोक में रांची विवि प्रशासन ने भी दोनों कॉलेजों को पुन ऑटोनोमस के लिए अपनी स्वीकृति दी है.

वहीं यूजीसी से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिलने पर रांची वीमेंस कॉलेज को ऑटोनोमस का दर्जा पुनः देने पर कोई विचार नहीं किया गया. दोनों कॉलेजों ने ऑटोनोमस के लिए यूजीसी के पास आग्रह भी किया था.

संत जेवियर्स कॉलेज को ऑटोनोमस वर्ष 2027 तक के लिए तथा मारवाड़ी कॉलेज को 2026 तक के लिए दर्जा दिया गया है.
वर्ष 2025 में नैक के द्वारा निरीक्षण के बाद ए ग्रेड मिलने पर मारवाड़ी कॉलेज को अगले दस वर्ष तक के लिए ऑटोनोमस का दर्जा मिल जायेगा. वर्तमान में मारवाड़ी कॉलेज को सी ग्रेड मिला है. दोनों कॉलेजों को पूर्व में ऑटोनोमस दिये गये वर्ष को कंटीन्यू कर दिया गया है.ऑटोनोमस का दर्जा मिलने पर अब दोनों कॉलेजों में परीक्षा संचालन, मूल्यांकन, रिजल्ट सहित वित्तीय अधिकार मिल गया है.

विवि द्वारा डिग्री प्रदान की जायेगी, लेकिन प्रशासनिक अधिकार विवि के पास रहेगा. ऑटोनोमस का दर्जा मिलने पर दोनों कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों में हर्ष है. ऑटोनोमस का दर्जा मिलने पर कॉलेज के प्राचार्य का अधिकार बढ़ गया है.

Commercial Advertisment

Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से...

 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। बुधवार को 31...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में छठ के दौरान बढ़ेगी ठंड, दो...

 झारखंड में छठ महापर्व के दौरान ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।...

Online Thekua Shopping: Amazon से Flipkart तक ऑनलाइन बिक रहा बिहार...

 बिहार का पारंपरिक ठेकुआ अब Amazon, Flipkart समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रहा है। जानिए अलग-अलग ब्रांड, कीमत, पैकिंग, स्वाद और गुणवत्ता का...