Advertisement
Advertisement

सातों अल्पसंख्यक कॉलेज चांसलर पोर्टल से लेंगे नामांकन

रांची. रांची विवि अंतर्गत सात अल्पसंख्यक कॉलेजों ने भी इस सत्र से स्नातक में नामांकन चांसलर पोर्टल से लेने का निर्णय लिया है.

से सात कॉलेज संत जेवियर्स कॉलेज, निर्मला कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, योगदा सत्संग कॉलेज, मौलाना आजाद कॉलेज, परमवीर अलबर्ट एक्का कॉलेज और संत जोसेफ कॉलेज तोरपा हैं.

सोमवार को इन कॉलेजों के प्राचार्यों ने विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से चांसलर पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दिलाने का आग्रह किया.

कुलपति ने डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू तथा रजिस्ट्रार विनोद नारायण को इसके लिए अधिकृत किया.

अधिकारियों ने प्राचार्यों से उनकी समस्याओं को सुना तथा विस्तार से इसका निदान किया.

सभी प्राचार्य संतुष्ट हो अधिकारियों ने प्राचार्यों से कहा कि पोर्टल से नामांकन लेने में अगर कोई परेशानी होती है, तो विवि प्रशासन उनकी समस्याओं का निदान करायेगा.

मालूम हो कि विवि प्रशासन ने सातों अल्पसंख्यक कॉलेजों को भी अन्य कॉलेजों की तरह चांसलर पोर्टल से नामांकन लेने का निर्देश दिया था.

साथ ही यह भी कहा था कि वे नामांकन तथा शुल्क आदि अपने कॉलेज के मापदंड के आधार पर ले सकते हैं. पोर्टल के माध्यम से नामांकन लेने पर विवि को रजिस्ट्रेशन कराने में आसानी होगी.

Commercial Advertisment

Chhath Special Train: छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम, दिल्ली से...

 छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली से विशेष ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है। बुधवार को 31...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में छठ के दौरान बढ़ेगी ठंड, दो...

 झारखंड में छठ महापर्व के दौरान ठंड बढ़ने के आसार हैं। अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है।...

Online Thekua Shopping: Amazon से Flipkart तक ऑनलाइन बिक रहा बिहार...

 बिहार का पारंपरिक ठेकुआ अब Amazon, Flipkart समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रहा है। जानिए अलग-अलग ब्रांड, कीमत, पैकिंग, स्वाद और गुणवत्ता का...