गोपालगंज : नव विवाहिता की निर्मम हत्या – गोपालगंज में दहेज के लिए एक नव विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं हत्या के बाद मृतका के ससुराल वाले उसके शव को गंडक नदी में फेंक दिया। जहां गंडक नदी से महिला का शव बरामद हुआ है। जबकि घटना के बाद मौके से अरोपित ससुराल वाले फरार हो गए है। घटना विशम्भरपुर थानाक्षेत्र के विशम्भरपुर गांव की है।
आपको बता दें कि 20 वर्षीय मृतका का नाम ज्योति देवी है। वह यूपी के कुशीनगर जिले के बघाचौर निवासी ब्रह्मा सिंह की बेटी थी। उसका विवाह गोपालगंज के विशम्भरपुर निवासी स्व. बलिस्टर प्रसाद के बेटे मिंटू प्रसाद के साथ छह जून 2023 को हुआ था। ज्योति के पिता ब्रह्मा सिंह ने अपने हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर अपनी बेटी की शादी किये थे।लेकिन ज्योति के पति मिंटू प्रसाद के द्वारा शादी के बाद से ही दहेज़ में बुलेट बाइक की मांग की जाती थी। और दहेज नहीं देने पर ज्योति के ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।
नव विवाहिता की निर्मम हत्या
मृतिका के परिजनों के मुताबिक ज्योति से जब फोन से बात नहीं हुई तो 10 दिसंबर को ज्योति के पिता ब्रह्मा सिंह अपने बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंचे। लेकिन ज्योति के ससुरल वाले घर छोड़कर फरार थे। दो दिन खोजबीन करने के बाद मृतिका के पिता ने अपने बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का प्राथमिकी 12 दिसंबर को विशम्भरपुर थाना में ज्योति के पति मिंटू प्रसाद, देवर और सास के खिलाफ दर्ज कराई। शुक्रवार को विशम्भरपुर थाना के धुपसगर गाव के पास एक शव बरामद हुआ है।जिसका पहचान ज्योति देवी के रूप में की गयी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
नव विवाहिता की निर्मम हत्या मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला को दहेज के लिए लापता करने का प्राथमिकी विशम्भरपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। आज शव गंडक नदी से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।
सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Highlights


