नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में एकदिवसीय किसान मेले का आयोजन

सासाराम : किसान दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में एकदिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर प्रोफेसर पंजाब सिंह एवं पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह कुलाधिपति के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस दौरान जाने माने कृषि वैज्ञानिक पंजाब सिंह ने कहा कि कृषि भविष्य है एवं किसान ही असली इंसान हैं। किसान कृषि के नए-नए तकनीक को अपनाकर उत्पादकता को बढ़ाने के साथ-साथ अपनी लागत को भी कम कर सकते हैं। किसानों के लिए आज कृषि मेले का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से सभी किसान नई-नई तकनीकी जानकारियों से अवगत हो रहे हैं तथा हमें भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि विज्ञान संस्थान स्थापित कर क्षेत्र के कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रयास किया गया है। जिसका सभी किसान लाभ उठाते हुए विश्वविद्यालय को सहयोग करें।

बता दें कि नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के अंतर्गत अनेक विभाग जैसे सस्य विज्ञान, मत्स्य पालन, पादप रोग, कीट विज्ञान ,मृदा विज्ञान और उद्यान विज्ञान जैसे अनेक स्टाल लगाए गए जिसमें विभिन्न तकनीक एवं मॉडर्न खेती को दर्शाया गया। कई किसानों ने अपने फसलों का भी प्रदर्शन लगाकर स्वयं की जागरूकता को दर्शाया। कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई किसानों को सम्मानित भी किया गया।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...