धान काट रहे मजदूर पर गीदड़ ने किया हमला, करीब एक दर्जन मजदूर हुए जख्मी

बांका : बांका के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के महादेवपूर गांव में गीदड़ के हमला से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। घटना मंगलवार देर शाम की है। महादेवपूर के हेट बहियार की घटना है, जहां करीब एक एक दर्जन से ऊपर मजदूर खेत में धान काट रहे थे। तभी अचानक गीदड़ धान खेत से निकाला और सभी पर हमला कर दिया। सभी मजदूर धान खेत में धान काट रहे थे तभी गीदर ने एक महिला कंचन देवी पर हमला कर दिया उसी दौरान खेत में काम कर रही अन्य महिला भी जख़्मी हो गई।

उसी दौरान महादेव गांव के विभास हरिजन ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक खेत में धान काट रही महिला पर एक गीदड़ ने हमला कर दिया महिला को बचाने के लिए वहां के आसपास के पांच महिला पहुंची उन सभी को जख्मी कर दिया। जब खेत में शोर सराबा होने लगा तो मैंने देखा कि एक गीदड़ ने करीब आधे दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया है। मैंने तुरंत धान काटने वाली काचीया से गीदर पर जब प्रहार किया तो गीदड़ जख्मी होकर भाग निकला और सभी की जान बचा पाई। उसी दौरान मेरे सर को भी गीदर ने हमला कर जख्मी पर दिया था। मोके से दूसरे खेत में काम कर रहे किसानों ने मुझे उठकर रेफरल अस्पताल लाया। अमरपुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राय बहादुर ने बताया की जख्म काफी गहरा है। बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

RIMS Admission 2026: रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर 29...

RIMS Admission 2026, रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...