बेगूसराय: बेगूसराय में इन दिनों गीदड़ के आतंक से लोग परेशान हैं। गीदड़ ने कई लोगों को काट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव की है। गीदड़ों ने करीब आधे दर्जन लोगों को काट कर जख्मी दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान ताजपुर निवासी विपुल झा, उनकी पत्नी सुनैना देवी, पुरुषोत्तम चौधरी सहित अन्य है।
घायल विपुल झा ने बताया कि वह सुबह अपनी पत्नी के साथ मवेशियों को चारा डालने के लिए जैसे ही घर से निकला, पूर्व से घात लगाए गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया और घायल कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज पर बाहर निकली उसकी पत्नी को भी गीदड़ ने जख्मी कर दिया। बाद में जब लोग जमा होने लगे तो गिद्दड़ भाग कर पड़ोसी पुरुषोत्तम चौधरी के घर में घुस गया और उनके ऊपर भी हमला कर दिया।फ़िलहाल लोगों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी है और गीदड़ को पकड़ने की गुजारिश की है। लोगों ने कहा कि आये दिन गीदड़ और बंदर के आतंक से स्थानीय लोग परेशान रहते हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- MLA रीतलाल यादव का भाई पुलिस की पकड़ से बाहर, पुलिस ने इस मामले में चिपकाया इश्तेहार
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Begusarai Begusarai Begusarai



















