अधेड़ ने की खुदकुशी, घरेलू कलह में खाया था कीटनाशक, दाह संस्कार के पहले पहुंची पुलिस

295
Advertisment

नालंदा : नालंदा में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मामला तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर गांव का है। मृतक की पहचान शादीपुर गांव निवासी स्वर्गीय कृष्णा महतो के (45) वर्षीय पुत्र भूषण प्रसाद के रूप में किया गया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया की अचानक मंगलवार की सुबह भूषण प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, इसके बाद उन्हें एकंगरसराय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। इसके बाद वे लोग शव को लेकर घर पहुंचे, और दाह संस्कार के लिए ले जाने लगे तभी वहाँ पुलिस आई और शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Advertisment

बता दें कि भूषण प्रसाद मजदूरी करने का काम करता था। वहीं इस घटना के बाद परिजनों की चीत्कार गांव में गूंज रही है। तेल्हाड़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि घरेलू कलह से तंग आकर अधेड़ ने कीटनाशक दवा खाकर खुदकुशी कर ली है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement