जदयू के विधान पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

पटना : जदयू के विधान पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने पर बधाई दी। आए हुए विधान पार्षदों ने कहा कि जदयू एवं मुख्यमंत्री के प्रयास से ही नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया गया है। इस निर्णय से नियोजित शिक्षकों में काफी खुशी है। इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हैं।

मुलाकात के दौरान विधान पार्षद प्रो. डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव सहित अन्य विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री को सारण, छपरा प्रमंडलीय जिला मुख्यालय में स्थित 600 क्षमतायुक्त प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी का नामकरण लोक कवि भिखारी ठाकुर के नाम पर ‘भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी’ किए जाने पर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल की वित्त रहित महाविद्यालय एवं विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों के संबंध में भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर विधान पार्षद प्रो. डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद रीना यादव, विधान पार्षद रेखा कुमारी, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ एवं जदयू नेता चंदन सिंह उपस्थित थे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio Listing: लिस्ट होते ही देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी...

Jio Listing: रिलायंस समूह की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स की बुधवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में संभावित लिस्टिंग से देश की...

Ramgarh Illegal Mining Action: रामगढ़ में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने...

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...