ललन सिंह के इस्तीफे की खबर आप ही लोग चलाते रहते हैं – श्रवण कुमार

पटना : बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने आज मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। श्रवण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जदूय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की इस्तीफे की खबर आप ही लोग चलाते रहते हैं। लेकिन यह सब तो पार्टी का इंटरनल मैटर है। जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है तो इस तरह के चर्चाएं हो रही होगी।

वहीं सुशील कुमार मोदी के दावे पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अपनी पार्टी में कुछ उपाय नहीं हो रहा है तो दूसरे के ही दल में अपना जमीन तलाश रहे है। बीजेपी में सुशील मोदी का कोई पूछ नहीं इसलिए तरह तरह के बयान देते रहते है। राजद में जदयू का विलय होने वाले सवाल पर कहा कि जब से केंद्र में गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास के मंत्री बने है तब से एक भी घर बिहारियों को प्राप्त नहीं है है। गिरिराज सिंह का बिहार में कोई वैल्यू नहीं है। गिरिराज सिंह को इस बार बेगूसराय के चुनाव में हैसियत पता चल जाएगा।

मंत्री श्रवण कुमार ने रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का जदयू में वापसी होने की संभावना पर कहा कि वह बरसाती नेता है तो कही न कही जाएंगे तो स्वागत तो करेगा ही।
उपेंद्र कुशवाहा बरसाती नेता हमेशा दल बदलते हैं। वैसे लोगों के बारे में क्या कहना है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार में ‘आंगन का मिलन’ से बदलेगी...

Angan Ka Milan Bihar, पटना: बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम...

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...