Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस्तीफे वाले सवाल पर बौखलाए गए ललन सिंह, कहा- आपलोग से ले लेंगे परामर्श

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है। ललन सिंह ने पत्रकारों के इस्तीफे वाले सवाल पर कहा कि हम आपलोग से परामर्श ले लेंगे की हमको क्या करना है। ललन सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सीएम नीतीश कुमार जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। जनता दल यूनाइटेड एक है और एक रहेगा। आपलोग चाहे जितना प्रयास कर लें आपको कुछ नहीं मिलने वाला है।

ललन सिंह ने आगे कहा कि मेरा नीतीश कुमार से कोई नाराजगी नहीं है। 37 साल से हमलोग का संबंध है। आप पत्रकार लोग मेरे रिश्ते के बारे में बात नहीं करे तो अच्छा रहेगा। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए ललन सिंह आज पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम नीतीश कुमार भी दिल्ली के लिए निकल गए हैं। बता दें कि दिल्ली में 28 और 29 दिसंबर को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...