पुल के नीचे मिली अधजली लाश

नालंदा : नालंदा जिले से एक खबर है। पुल के नीचे अधजली लाश मिली। पहचान करने में पुलिस जुटी। दुर्गंध आने से घटना का खुलासा हुआ। पुआल से शव को जलाने का प्रयास किया गया। नालंदा में बुधवार को एक अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर के मिल्की खंधा स्थित एक पुल के समीप की है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव किसी लड़की की है जिसकी उम्र करीब 15 से 20 साल के बीच की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीण जब खेतों में अपने-अपने काम को लेकर जा रहे थे। तब उन्हें पुल के नीचे से आति दुर्गंध महसूस हुई। जब पुल के नीचे झांक कर देखा गया तो एक अधजली लाश पर नजर पड़ी। जैसे ही यह बात गांव वालों को पता लगा घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उम्र पड़ी। शव के आसपास पुआल है जिससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि पुआल से ही शव को जलाने का प्रयास किया गया है। चेहरे और शरीर के अधिकांश हिस्से जल चुके हैं जिसके कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के उपरांत नगरनौसा थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आसपास के थानों एवं सोशल मीडिया का सहारा शव के पहचान को लेकर लिया जा रहा है।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...