Breaking : हटिया चांदनी चौक पुल से नीचे गिरा युवक, हालत गंभीर…

Breaking

Ranchi : राजधानी रांची के हटिया स्थित चांदनी चौक पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक युवक अचानक पुल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल रिम्स अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढे़ं- Ranchi : फांसी के सहारे फंदे से युवक का झूलता शव मिलने से मची सनसनी… 

चश्मदीदों के अनुसार, युवक पुल की रेलिंग के पास खड़ा था और अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने जानबूझकर छलांग लगाई या यह हादसा किसी और कारण से हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।

Breaking : मौके पर पहुंची पुलिस
Breaking : मौके पर पहुंची पुलिस

ये भी पढे़ं- Breaking : राज्यपाल संतोष गंगवार से बीजेपी के एक शिष्टमंडल ने की मुलाकात, मंत्री हफीजूल हसन को बर्खास्त… 

Breaking : युवक की स्थिति गंभीर

पुलिस ने युवक की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। उसकी जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसके बारे में जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढे़ं- Breaking : दिल थाम के बैठे! 4 M हॉक 132 विमान रांची पहुंचे, इस दिन होगा भव्य एयर शो… 

पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक अकेला था या किसी के साथ आया था। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...