रातू रोड फ्लाइओवर निर्माण आज से दो दिन तक डायवर्ट रहेगा रूट

रांची: रातू रोड फ्लाइओवर निर्माण के मद्देनजर किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क के बीच पिलर सहित अन्य कार्य किया जाना है.

इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से निर्माण करनेवाली कंपनी ने सहायता मांगी है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रायल के तौर पर दो दिनों का समय लेकर कुछ जगहों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया है.

यह प्रक्रिया गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जो शुक्रवार तक चलेगी. ये रूट डायवर्ट किये: किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहनों का प्रवेश पूर्णत बंद रहेगा.

पिस्का मोड़ से आने वाले सभी ऑटोरिक्शा और ई- रिक्शा दुर्गा मंदिर चौक से होते हुए हॉट लिप्स चौक, एटीआइ मोड़, रणधीर वर्मा चौक, जाकिर हुसैन पार्क एवं अन्य स्थानों की ओर जा सकेंगे, अन्य वाहनों का परिचालन यथावत रहेगा.

ये वाहन न्यू मार्केट चौक से बायें राजभवन मोड़ होते हुए हॉटलिप्स चौक की ओर जायेंगे. कांक रोड से रातू रोड आने वाले ऑटोरिक्शा व ई-रिक्शा राम मंदिर (प्रेमसंस मोटर्स की बगल वाली सड़क) से सिदो कान्हू पार्क, एटीआइ मोड़, रणधीर वर्मा चौक, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए अन्य स्थानों की ओर जायेंगे.

अन्य वाहनों का परिचालन यथावत रहेगा. कचहरी चौक की ओर से आनेवाले वाहन जाकिर हुसैन पार्क से किशोरी यादव चौक होते हुए रातू रोड व हरमू रोड की ओर जा सकेंगे.

JPSC CGL Scam CID Investigation: JPSC परीक्षा धांधली में मास्टरमाइंड का...

JPSC CGL Scam CID Investigation: झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित धांधली मामले में सीआईडी ने अदालत के सामने...

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...