Advertisement
Advertisement

प्राधिकृत समिति ने तीसरी बार हरमू फ्लाइओवर की योजना लौटायी

रांची: हरमू फ्लाइओवर की योजना प्राधिकृत समिति ने तीसरी बार लौटा दी है. योजना की स्वीकृति नहीं दी गयी. अब पथ निर्माण विभाग योजना में आवश्यक संशोधन कर चौथी बार प्राधिकृत समिति के पास भेजेगा. इसके पूर्व भी प्लान में संशोधन करके भेजा गया था, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली.

ये भी पढ़ें – निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर पुलिसकर्मियों पर किया हमला साथ ही अभद्र भाषा का किया प्रयोग

इधर, विकास आयुक्त सह प्राधिकृत समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में जल्द संशोधन करके चौथी बार योजना स्वीकृति के लिए नहीं भेजीगयी, तो अभी इसकी स्वीकृति नहीं मिलेगी. बल्कि, अगले विकास आयुक्त के समय इस पर फैसला होगा.

ये भी पढ़ें –स्कूलों में छुट्टी, इस बार नहीं मनेगा वीर बाल दिवस

हालांकि, पथ निर्माण विभाग प्रयास कर रहा है कि जल्द इसकी स्वीकृति मिल जाये, तो कैबिनेट से प्रशासनिक स्वीकृति लेकर काम कराने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी.

फ्लाइओवर बनने से हरमू रोड होगा जाम मुक्त फ्लाइओवर का निर्माण कांके रोड में एसीबी कार्यालय के पास से रातू रोड चौराहा होते हुए सहजानंद चौक के आगे तक किया जायेगा.

इसकी लंबाई 3.528 किमी होगी. अगर इस फ्लाइओवर का निर्माण हो जायेगा, तो हरमू रोड जाम मुक्त हो जायेगा.

Commercial Advertisment

Patna News: धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संजय झा के आवास, संजय सरावगी...

 पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के सरकारी आवास पहुंचे। मुलाकात में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय...

Amba Prasad News: सरकारी आवास खाली होने के बाद टेंट में...

 पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने सरकारी आवास खाली कराने की कार्रवाई के बाद पुराने आवास के बाहर टेंट में दीपावली मनाई। उन्होंने इसे राजनीतिक...

Hazaribagh Medical College: दीपावली की रात लेबर रूम में प्रसव सेवा...

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दीपावली की रात लेबर रूम की सेवाएं बाधित रहने का आरोप लगा है। गर्भवती महिलाओं को...