Advertisment

ऑपरेशन से नहीं बनी बात तो नक्सली विवेक और अपह्रत के ऊपर इनाम की घोषणा

गया : नक्सलियों द्वारा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी के मुंशी की सकुशल बरामदगी में अब तक पूरी तरह से असफल रही जिला पुलिस अब आम अवाम की शरण मे पहुंच गई है। जिला पुलिस नक्सली विवेक यादव और अपह्रत किए गए शाहबाज का अतापता बताने वाले को इनाम से नवाजेगा। वह भी नगद। बताया गया है कि अतापता पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। नक्सली विवेक यादव के ऊपर तीन लाख रुपए का इनाम की घोषणा सार्वजनिक की गई है। वहीं अपह्रत शाहबाज का नाम पता बताने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

इस बात की जानकारी खुद एसएसपी आशीष भारती ने दी है। इनाम की घोषणा की जानकारी जिला पुलिस ने अपने फेस बुक पर भी दी है। दरअसल, 24 दिसंबर की रात नक्सलियों ने जिले के अति नक्सल प्रभावित बांकेबाजार के लुटुआ थाना के असुराइन से कन्स्ट्रक्शन कम्पनी के तीन आदमियों को किडनैप कर लिया था। उस तीन में से दो को कुछ ही घंटे बाद रात में ही छोड़ दिया था। लेकिन मुंशी शहबाज को अपने कब्जे में रख लिया था। साथ ही छोड़े गए आदमियों के साथ कन्स्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से 30 लाख रुपए की लेवी 24 घंटे के भीतर देने का संदेश भिजवाया था। लेवी नहीं दिए जाने की स्थिति में मुंशी शहबाज की हत्या किए जाने की धमकी दी थी।

इस घटना के चार दिन बीत चुके हैं। शहबाज अब भी नक्सलियों के कब्जे में ही है। वह किस स्थिति में और कहां है। इस बात की जानकारी अब तक पुलिस को नहीं लग सकी है। जिला पुलिस लगातार सम्भावित ठिकानों पर रेड मार रही है। सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। शक के आधार पर लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ भी की जा रही है। इस मामले में जिला पुकिस के साथ एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की टीम भी जुटी है। फिर भी सफलता जिला पुलिस से दूर है। यही वजह है कि एसएसपी आशीष भारती ने मुंशी को अपह्रत करने वाले नक्सली विवेक यादव के विरुद्ध घोषित तीन लाख रुपए के नगद इनाम को सार्वजनिक किया है। साथ ही अपह्रत की भी जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपए देने का इनाम घोषित किया है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगा...

Bihar Vidyarthi Sahayog Portal: बिहार सरकार आज छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' (Student Support Portal) लॉन्च कर...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम...

 झारखंड में SIR की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए।Jharkhand SIR...

 MMDR Amendment Bill 2026: BCCL का दावा, खनन से मिलने वाले...

MMDR संशोधन विधेयक 2026 पर BCCL ने कहा कि खनन से मिलने वाले हर एक रुपये में करीब 90 पैसे राज्यों के पास रहेंगे।...