राज्य के गृह सचिव की पत्नी को ईडी ने भेजा समन, तीन जनवरी को बुलाया

रांची: राज्य के गृह सचिव की पत्नी को ईडी ने भेजा समन –  ईडी ने प्रीति कुमारी को समन भेज कर पूछताछ में

सामिल होने को कहा है.

उन्हें ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तीन जनवरी को दिन के 11:00 बजे हाजिर होने का निर्देश दिया गया है.

बड़गाई अंचल स्थित उनकी जमीन पर भवन निर्माण के दौरान सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा करने के

आरोप में समन जारी किया गया है.प्रीति कुमारी राज्य के गृह सचिव की पत्नी है.

ईडी ने फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद-बिक्री की जांच के दौरान तत्कालीन उपायुक्त छविरंजन,

बड़गाईं अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था.

छापामारी के दौरान राजस्व कर्मचारी के घर से जमीन के दस्तावेज जब्त किये गये थे.जांच के बाद ईडी ने इस

मामले में दस्तावेज छेड़छड़ का मामला पकड़ा था. इसके बाद इस मामले में सरकार के निर्देश पर थाने में

प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

राज्य के गृह सचिव की पत्नी को ईडी ने भेजा समन

ईडी ने इस प्राथमिकी को इसीआइआर के रूप में दर्ज किया. दस्तावेज की जांच-पड़ताल में जानकारी मिली

कि प्रीति कुमारी के नाम पर बड़गाई अंचल में जमीन (खाता नंबर-54, प्लॉट नंबर- 2711) खरीद कर

भवन निर्माण किया गया है.

ईडी ने इस जमीन के सिलसिले में अंचल अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी.

रिपोर्ट मिलने के बाद ईडी ने पिछले दिनों अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जमीन

और भवन की मापी की.

इसमें भवन निर्माण के दौरान सरकार की जमीन पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया.

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...