अवैध लॉटरी के दो धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त में

गिरिडीहः गिरिडीह पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो धंधेबाज गिरफ्तार किये हैं।

गिरिडीह पुलिस 2 1 22Scope News

गिरफ्तार आरोपियों में देवघर के मधुपुर के थाना रोड निवासी मोहन साव और मुफ्फसिल थाना इलाके के बरवाडीह रोड निवासी रज्जाक अंसारी शामिल है।

दो मोबाईल सहित लॉटरी के टिकट बरामद

सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, 110 पीस लॉटरी टिकट, 13 हजार 530 रुपए नगद, 7 पीस बिल/इन्भाईस, एक स्कूटी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- प्रिंस खान की धमकी के बाद DC-SSP के आश्वासन पर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 75 पीस लॉटरी, एक मोबाइल, जिसमें आनलाइन लॉटरी से संबंधित एप तथा लॉटरी खोलने का साक्ष्य पाया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि इस लॉटरी खेल का मास्टर माइंड मोहन साव है। उन्होंने बताया कि जिले में लॉटरी का धंधा बैन है। इसलिए यहां यह धंधा चलने नहीं दिया जाएगा।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...