मुजफ्फरपुर : यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और रेलवे के आधारभूत संरचना के विकास साथ-साथ आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक को 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाला बनाया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन की तरह तेज गति से चलने वाला अमृत भारत ट्रेन चलाई जा रही है जो बिना एक के आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यह बातें पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर विकास कार्य और यात्री सुविधा का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही।
वहीं महाप्रबंधक खंडेलवाल ने कहा कि अब रेलवे यात्री को बहुत जल्द अपने देश भारत से नेपाल में ट्रेन से जाने की सुविधा प्राप्त होने वाली है। नेपाल बॉर्डर इलाके में पूर्व मध्य रेलवे जयनगर से आगे रेलवे ट्रैक को विस्तार कर नेपाल में ले जाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए फंड की व्यवस्था की गई है। नेपाल सीमावर्ती इलाके में पुराने गेज परिवर्तन का कार्य आगामी जनवरी तक समाप्त हो जाएगा।
संतोष कुमार की रिपोर्ट
Highlights

















