Commercial Advertisment

Breaking : JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पटना पहुंचे CM नीतीश

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली से पटना पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश के साथ ललन सिंह भी मौजूद रहे। पटना एयरपोर्ट पर जदयू के कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सीएम ने हाथ हिलाकर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

आपको बता दें कि नीतीश बिना मीडिया से बात किए ही अपने आवास के लिए निकल गए। नीतीश कुमार के स्वागत के लिए पहुंचे। बता दें कि कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद नीतीश कुमार को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और अगुवाई में हमारी पार्टी बिहार की नंबर एक पार्टी बनेगी बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारी पार्टी का व्यापक विस्तार होगा। आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भी जदयू सफलता के नए कीर्तिमान और आयाम स्थापित करेगी। हमारी पार्टी न्याय के साथ समावेशी विकास के संकल्प पर चलते हुए समाजवादी संस्कार को जीवित रखने वाली देश की एकमात्र पार्टी है। पार्टी कार्यकत्ताओं ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने इस पार्टी को अपने संघर्ष और संस्कार से सींचा है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...