Commercial Advertisment

Welcome 2024 : Jamshedpur Police द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Welcome 2024 : जमशेदपुर में नए साल में पर्यटकों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना

पड़े इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है.

पुलिस आगामी 2 जनवरी तक रात में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग चला रही है.

शनिवार रात शहर के कई हिस्सों में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया गया.

इस दौरान एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी मुकेश लुनायत और डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता

शहर को सड़कों पर निकले और जांच अभियान का जायजा लिया.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Welcome 2024 : Jamshedpur Police द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एसएसपी किशोर कौशल देर रात सिटी कंट्रोल रूम पहुंचे और शहर में लगे सीसीटीवी से नजर रखी.
यहां से वे शहर में चल रहे जांच अभियान का जायजा लेने निकल पड़े.
इस दौरान उन्होंने मौके से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की.कार में लगे ब्लैक फिल्म और ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान मौके से गुजरने वाले कारों में लगे ब्लैक फिल्म के अलावा नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Welcome 2024 : Jamshedpur Police द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ब्लैक फिल्म और ड्रंक एंड ड्राइव वालों का ऑन स्पॉट फाइन काटा गया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि नए साल में सैलानियों को किसी तरह के परेशानी का सामना ना करना पड़े इसका विशेष खयाल रखा गया है.

भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल को तैनाती की गई है.
इसके अलावा 2 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे 25 जगहों को चिन्हित कर जांच की जा रही है.

नशे में वाहन चलाने पर जुर्माना लगेगा वहीं रात भी हवालात में काटनी पड़ेगी.

Report : Lala Jabeen

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...