मुड़मा मेला में पुलिस ने किए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी, ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी

रांचीः मुड़मा मेला में पुलिस के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले के दौरान किसी भी तरह की समस्या ना हो, इसको लेकर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कई पॉइंट्स बनाए गए हैं और वहां सुरक्षा बलों की नियुक्ति की गई है। डीएसपी स्तर के पदाधिकारी भी तैनात किए गए है। साथ ही एसडीओ भी लगातार वहां का मुआयना कर रहे हैं। इसके साथ साथ पुलिस कैंप बनाए गए है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। भीड़ में किसी तरह की अपराधी गतिविधि ना हो। इसके लिए मुड़मा मेला के वॉलिंटियर्स और पुलिस बल लगातार कोऑर्डिनेशन बना कर काम करेंगे। वहीं सभी क्षेत्रों में मोटरसाइकिल सवार पुलिस बल भ्रमणशील रहेंगे।

रिपोर्टः कमल कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...

फरार NDPS आरोपी के घर कुर्की, नशे के कारोबार पर पुलिस...

कटिहार : कटिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : छोटे भाई व ललिता देवी की...

आरा : भोजपुर में भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर मंगलवार को भी छोटे भाई चंदन तिवारी और ललिता देवी की गवाही रिटायर्ड जज...