Advertisment

मंदिर निर्माण में युवक ने पेश की अनोखी मिसाल

पाकुड़ः पाकुड़ शहर के जाने-माने पत्थर व्यवसायी अली अकबर के पुत्र अजहर इस्लाम युवा समाजसेवी ने साबित कर दिया हैं की समाज सेवा करने वाले की कोई जाति कोई धर्म नहीं होती। अगर आपके दिल में समाज सेवा करने की जज्बा हो तो फिर आपके लिए जाति मायने नहीं रह जाती है।

मंदिर निर्माण 2 22Scope News

ऐसा ही कुछ कर दिखाया है पाकुड़ के युवा चर्चित समाजसेवी अजहर इस्लाम ने। दरअसल पाकुड़ हीरानंदनपुर में बनने वाले जगन्नाथ मंदिर निर्माण कार्य में लगने वाले सम्पूर्ण छड़ की जिम्मेदारी युवा समाजसेवी अजहर इस्लाम ने उठा लिया है। मंदिर कार्य में लगने वाले संपूर्ण छड़ का जिम्मा उठाकर उन्होंने एक अनोखी मिसाल कायम की है।

मंदिर निर्माण का सम्पूर्ण छड़ देगें अजहर इस्लाम

समाज में जातिवाद के प्रति नफरत फैलाने वालों के मुंह पर इन्होंने ताला जड़ दिया है। आपको बता दें कि पाकुड़ सदर प्रखंड के हीरानंदनपुर के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी गोपीनाथ गोपाल दास और हीरानंदनपुर के ग्रामीण समाजसेवी अजहर इस्लाम के पास पहुंचे और अजहर इस्लाम से मंदिर निर्माण में हो रही कठिनाई के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें-बेटे से प्रताड़ित पिता ने जायदाद से किया बेदखल

इस दौरान अजहर इस्लाम ने मंदिर के निर्माण कार्य में लगने वाली सम्पूर्ण छड़ देने की बात कही। वहीं अजहर इस्लाम का कहना है की धार्मिक कार्यों में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभानी चाहिए।

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...