Advertisment

नए साल के दूसरे दिन भी जारी रहा हिट-एंड-रन कानून का विरोध, सड़क पर उतरे वाहन चालक 

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों में भी आज दूसरे दिन जिला ड्राईवर महासंघ औरंगाबाद के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रफीगंज के कियाखाप पेट्रोल पंप के समीप, केराप पुल के समीप, महाराजगंज ऑटो स्टैंड और कासमा शिवगंज बस स्टैंड तथा शहर के कई अन्य प्रमुख स्थानों पर हिट-एंड-रन कानून के विरोध में ड्राइवरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

ड्राइवर बृजनंदन कुमार, मो. मकबुल और अखिलेश यादव सहित विरोध कर रहे अन्य ड्राइवर ने बताया कि नए कानून के तहत 10 साल की सजा और सात लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस कानून को जल्द से जल्द वापस लिया जाए अन्यथा पूरा देश में हमलोग हड़ताल पर जाएंगे। इधर, औरंगाबाद, शिवगंज और अन्य ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। बाइक यात्री वैकल्पिक रास्ता ढूंढ कर निकल रहे थे। रफीगंज में सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक जारी है इस मौके पर सैकड़ों के संख्या में वाहन चालक उपस्थित रहे।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...

Giridih Mushroom Poisoning: तिसरी में जंगली मशरूम खाने के बाद बिगड़ी...

Giridih Mushroom Poisoning: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला और दो बच्चे बीमार पड़ गए। मशरूम खाने के...