हिट एंड रन कानून : चालकों ने शुरू की 3 दिवसीय हड़ताल, रूका वाहनों का पहिया

बक्सर : नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ बक्सर में वाहन चालकों ने हड़ताल कर दी है। इसके कारण विभिन्न वाहनों का परिचालन सेवा बाधित हो गया। वाहनों का परिचालन नहीं होने से नव वर्ष की खुशियां मनाने जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत हुई। जयप्रकाश बस पड़ाव में तमाम बसें खड़ी देखी गई। इसके अतिरिक्त इक्का-दुक्का ऑटो ही चलते देखे गए। मंगलवार को आंदोलन को और भी वृहत रूप देने की तैयारी है।

अखिल भारतीय वाहन चालक संघ के द्वारा हड़ताल का आह्वान किया गया है। जिससे कि पूरे देश में वाहन चालक हड़ताल पर चले गए। यह हड़ताल तीन दिनों तक जारी रहने की बात कही गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि नया कानून वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और भी धार दी जाएगी।

दरअसल, परिवहन नियमों में बदलाव करते हुए सड़क दुर्घटना में चालक को दोषी मानते हुए उसे पर सात लाख का जुर्माना और 10 साल तक की कैद की सजा का प्रावधान लाया गया है। जिसका विरोध पूरे देश में हो रहा है। चालकों का कहना है कि यह पूरी तरह अविवारिक कानून है जो चालक दिन में 300 से 500 रुपए कमाते हैं, वह इतना जुर्माना कहां से दे पाएंगे। ऐसे सरकार को इस कानून को बदलना होगा।

धीरज कुमार कि रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...