हिट एंड रन के आदेश का विरोध में प्रर्दशन कर रहे चालकों ने पुलिस टीम पर किया पथराव

कैमूर : कैमूर से बड़ी खबर है। भभुआ के बबुरा में केंद्र सरकार के द्वारा जारी निर्देश हिट एंड रन मामले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बस और ट्रक के वाहन चालकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जहां प्रर्दशनकरियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जहां दो पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 वाहन चालक उपाद्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा पूरे देश में चालकों पर जारी किया गया हिट एंड रन मामले का नया आदेश जारी किए गए हैं। बड़े वाहन चालकों से अगर दुर्घटना होती है तो उन्हें 10 साल की सजा एवं सात लाख रुपए का जुर्माना भरने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं जिसका विरोध पूरे देश के बड़े वाहन चालक कर रहे हैं। पूरे बिहार और देश में जगह-जगह पर आगजनी कर एवं चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से इस हिट एंड रन के आदेश को खारिज करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं आज हिट एंड रन मामले को लेकर भभुआ के बबुरा में ट्रक चलाकों और बस चालकों द्वारा सड़क पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसके बाद सूचना पर पहुंची भभुआ थाना की पुलिस द्वारा प्रर्दशनकरियों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक न सुनी। वहीं कैदी वाहन को रोककर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस द्वारा कैदी वाहन को जाने के लिए कहा गया तो पुलिस और प्रदर्शनकारी वाहन चालकों में झड़प हो गई। प्रर्दशनकरियों द्वारा पुलिस पर पथराव किया जाने लगा। जिसमें भभुआ थाना के दो पुलिस के जवान सुजीत कुमार एवं अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज भभुआ सदर अस्पताल में किया गया है।

वहीं सूचना पर पहुंचे भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि भभुआ-मोहनिया रोड में बबुरा के पास सड़क को जामकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भभुआ थाना की पुलिस द्वारा एक टीम को समझाने के लिए भेजा गया। जहां कुछ उपाद्रियों द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया गया। भभुआ थाना के पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद इस मामले में पुलिस 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...