Advertisment

हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 2 अपराधी गिरफ्तार

पटना : पिछले 24 दिसंबर को पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में विनय कुमार सिंह नामक शख्स की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हत्याकांड में शूटर्स को सहयोग करने के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी देते हुए पटना सिटी पश्चिमी के सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड को तीन शूटर्स ने अंजाम दिया था।

हालांकि तीनों शूटर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। लेकिन पकड़े गए दोनों अपराधियों ने हत्या कांड में अपनी संलिपिता स्वीकार की है। पुलिस ने हत्याकांड में उपयोग में ले गए दो बाइक और एक स्कूटी को भी जब्त किया है। सिटी एसपी का दावा है कि फरार शूटर जल्दी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे और उनके खिलाफ पुलिस ने काफी जानकारी हासिल कर चुकी है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...