अयोध्या से आई पूजित अक्षत को घर-घर में हो रहा है वितरण

सासाराम : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही हैं। इस दौरान लोगों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों में दिए जलाने की अपील की जा रही है तथा हर घर में पूजित अक्षत दिए जा रहें हैं। इसी क्रम में घर-घर घूम रही नगर कार्यवाहिका की संघ प्रमुख दीपा गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या से आई पूजित अक्षत को घर-घर में वितरण किया जा रहा है।

लोगों से अपील की जा रही है कि उस दिन सभी लोग दिए जलाकर अपने-अपने घरों में दीपावली मनाएं। वहीं नगर कार्यवाहिका आरती केशरी ने बताया कि 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम को अपना महल मिल रहा है जिसको लेकर पूरे देश भर में एक बार फिर दीपावली मनाई जाएगी। हम लोग अयोध्या से आए पूजित अक्षत को हर घरों में वितरण कर रहे हैं जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...