भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया

केपटाउनः भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत और साउथ अफ्रीका का बीच खेली जा रही दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 79 रनों का लक्ष्य मिला था जिसेक जवाब में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी थी

साउथ अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पर उसका यह निर्णय गलत साबित हुआ। टीम महज 55 रन बनाकर आउट हो गई। मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट झटके। जबकि मुकेश कुमार को दो विकेट मिला। जवाब में भारत की पहली पारी 153 रनों पर सिमट गई।

विराट कोहली ने 46 रन जबकि रोहित शर्मा ने 39 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही भारत को पहली पारी में 98 रनों की बढ़त मिल गई।

बुमराह ने झटके 6 विकेट

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी टीम महज 176 रन बना सकी और पूरी टीम आउट हो गई। केवल मारक्रम ही टिककर खेल पाए और अकेले 106 रनों की शतकीय पारी खेली। भारत की तरफ से बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 61 रन देकर 6 विकेट झटके। जबकि मुकेश को दो विकेट मिले।

ये भी पढ़ें- निक्की प्रधान बनी भारतीय हॉकी टीम की उपकप्तान 

इस तरह से भारत को जीत के लिए 79 रन का टारगेट मिला जिसे टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 28 रनों की तेजतर्रार पारी खेली वहीं रोहित शर्मा ने 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...

JTET Exam 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, एक हजार से अधिक केंद्रों...

झारखंड जेटेट परीक्षा की केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में एक हजार से अधिक CCTV युक्त...