अनियंत्रित ट्रैक्टर ने यात्री से भरी ओटो में मारी टक्कर, सहोदर बहन की मौत, 9 जख्मी

बांका : बांका के इंग्लिशमोड़-बांका मुख्य मार्ग में कुंडा पुल के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने यात्री से भरी ओटो में टक्कर मारने से ओटो पर सवार सहोदर बहन की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि ओटो पर सवार नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतका बांका एकसिंघा गांव के सत्यनारायण मंडल की पुत्री गुड़िया कुमारी (22 वर्ष) एवं श्वेता कुमारी (20 वर्ष) थी।

जख्मी भारतीकित्ता गांव के छोटू मंडल, ओटो चालक एकसिंघा गांव के निरंजन यादव, सत्यनारायण मंडल, घनश्याम मंडल, महानंद मंडल की पुत्री अनुराधा कुमारी (15 वर्ष), सत्यनारायण मंडल की पुत्री रूबा कुमारी (15वर्ष), मुकेश मंडल की पुत्री साजो कुमारी (13 वर्ष) व अंशु कुमारी (11 वर्ष) एवं महानंद मंडल की पुत्री मौसम कुमारी (14 वर्ष) का रेफरल अस्पताल में डा. राय बहादुर एवं डा. नवल किशोर साह ने प्राथमिक उपचार किया।

वहीं चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जख्मी छोटू मंडल एवं घनश्याम मंडल को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। जबकि गुड़िया कुमारी एवं श्वेता कुमारी को चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, दारोगा ज्योति रानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।

जख्मी सत्यनारायण मंडल ने बताया कि उसकी मां का देहांत हो गया था। वह श्राद्धकर्म कर तीन ओटो से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुल्तानगंज गंगा स्नान करने गये थे। वहां से घर लौटने के क्रम में कुंडा पुल के एक धान गोदाम के समीप इंग्लिशमोड़ चौक की ओर तेजगति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित होकर ओटो में टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर के टक्कर से ओटो मुख्य सडक पर ही पलट गया। जिसमें गुडिया कुमारी एवं श्वेता कुमारी जो ओटो में किनारे में बैठी थी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों सभी जख्मी को दुर्घटनाग्रस्त ओटो से बाहर निकला। और आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर धुनाई कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी जख्मी को एम्बुलेंस एवं पुलिस वाहन से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। इसी बीच जख्मी ट्रैक्टर चालक मौके से भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर कठैल गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर एवं ओटो को जब्त कर थाना लाया। अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि दुर्घटनाग्रस्त ओटो एवं ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। स्वजन के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...