पंचायत सचिवों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाना अनिवार्य, नियमित को ही मिलेगा प्रभार

commercial advertisement
Ad

रांची: पंचायती राज निदेशक ने सभी उपायुक्त को नियम का पालन करने का दिया निर्देश राज्य में पंचायत सचिवों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाना अब अनिवार्य होगा। साथ ही नियमित और नव नियुक्त पंचायत सचिवों को ही प्रभार मिलेगा।

एक पंचायत सचिव को अधिकतम दो पंचायतों का ही अतिरिक्त प्रभार मिलेगा। पंचायती राज निदेशक निशा उरांव ने सभी जिला के उपायुक्त और उप विकास – आयुक्तों को इस नियम का पालन करने का निर्देश दिया है।

अपने निर्देश में निदेशक ने कहा है कि वैसे पंचायत सचिव जो एक से अधिक ग्राम पंचायत के प्रभार में हैं, उनके बारे में ड्यूटी रोस्टर बनाएं।

उनके लिए बायोमेट्रिक बेटिक अटेंडेंस अनिवार्य करें। पंचायती राज निदेशक ने कहा कि केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इस वर्ष पंचायतों में जैम पोर्टल के माध्यम से ही क्रय करने की बात कही गई है। इसे अनिवार्य बनाया गया है।

जैम पोर्टल के क्रियान्वयन के लिए द्वितीय स्तर के पदाधिकारी को नामित किया जाना है। इस कारण रोस्टर निर्धारण आवश्यक है।

हालांकि, इससे पूर्व 19 दिसंबर को जारी निर्देश में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस को सुनिश्चित करने को कहा गया था। निशा उरांव ने इसके अलावा तीन साल के अंतराल पर पंचायत सचिवों का स्थानांतरण भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही मामले में हुई कार्रवाई से निदेशालय को अवगत कराने का भी निर्देश दिया है।

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
spot_imgspot_img

Ranchi Railway Station Redevelopment: साउथ गेट पर बनेगा 100 सीटों वाला Prepaid Lounge, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत साउथ गेट पर 100 यात्रियों की क्षमता वाला प्रीपेड लाउंज, दूसरी डॉरमेट्री और आधुनिक प्रवेश प्रणाली विकसित...

Durand Cup 2026: रांची में कल होगा 135वें डूरंड कप का आगाज, जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर एफसी में मुकाबला

रांची में पहली बार 135वें डूरंड कप का आयोजन हो रहा है। उद्घाटन मैच में जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की डिफेंडर एफसी आमने-सामने होंगी।...

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस सामने आया। सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारियों...