RJD पंचायती राज प्रकोष्ठ की ओर से सम्मान-समारोह का आयोजन

गया : गया शहर के खरखुरा स्थित एक निजी रिसोर्ट में राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र नारायण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव और मंच का संचालन प्रदेश महासचिव रणविजय दास ने किया। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद विद्यार्थी, गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास और पूर्व विधायक समता देवी शामिल हुए। सम्मान-समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के नई कमेटी बनी है उसमें जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, जिला प्रवक्ता के सम्मान में यह सम्मान समारोह रखा गया और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव ने कहा कि राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है। यह पंचायती राज प्रकोष्ठ का सीधा दायित्व गांव से जुड़ा हुआ है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और लालू यादव के बातों को पंचायती राज प्रकोष्ठ ही गांव-गांव तक पहुंचने में मदद करती है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि नई कमिटी में जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मान में आयोजन किया गया है। ताकि उनको सम्मानित करने से ही उनका मनोबल बढ़ेगा और तेजस्वी यादव और लालू यादव की बातें को गांव-गांव तक पहुंचने में मदद करेंगी।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...