अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले SDO

मुंगेर : मुंगेर जिला में ठंड का लगातार सितम बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ती हुई ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कत रिक्शा चालक, ठेला चालक और मजदूर और रोजमर्रा के काम करने वाले कामगारों को होती है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा जिले के चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।इस बाबत सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल क्षेत्र के जमालपुर मुंगेर के कई चौक-चौराहों जिला प्रशासन के द्वारा जलाए जा रहे हैं। अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण करने रात्रि में निकले। चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था देखी। साथ ही लोगों से पुछ ताछ भी किया की यहां चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है की नहीं।

एसडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज यह निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर स्टेशन, छह नंबर गेट सहित अन्य स्थलों पर किए गए अलाव की व्यवस्था देखी गई। अलाव के पास एकत्रित लोगों ने बताया कि ठंड से बचने हेतु अलाव की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से बहुत ही सराहनीय है। इससे हम गरीब लोगों को इस भीषण ठंड में काफी मदद मिल रही है। इसके लिए जिला प्रशासन और जिलाधिकारी महोदय धन्यवाद के पात्र हैं। अंचल क्षेत्र के भी कई स्थानों का निरीक्षण किया गया जहां लोग अलाव से खुद को ठंड से बचाते नजर आए।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...