Advertisement
Advertisement

Gumla : कड़कती ठंड में डीसी के निर्देश पर चौक चौराहों और सार्वजनिक जगहों में की गई अलाव की व्यवस्था

Gumla : गुमला जिले में पिछले कुछ दिनों में तापमान के लगातार गिरने से कड़कती ठंड के मौसम को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर संध्या के समय अलाव जलाने के निर्देश जारी किए गए थे, जिसे देखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मुख्य चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर संध्या के समय अलाव जलाते हुए स्थानीय लोगों को ठंड से राहत देने का कार्य किया जा रहा है।

Gumla : सभी चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों में किया जा रहा है अलाव की व्यवस्था

उपायुक्त के निर्देश पर जहां शहरी क्षेत्र में नगर परिषद ने सभी चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने की जिम्मेदारी ली है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्रखंडों में सम्बंधित अंचल अधिकारियों के द्वारा अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। ठंड के मौसम में प्रत्येक दिन संध्या के समय सभी मुख्य स्थानों में अलाव जलाए जा रहें है, जिससे ना केवल आस पास के राहगीरों को राहत मिल रही है बल्कि स्थानीय दुकानदारों को भी ठंड से बचाव हो रहा है।

पिछले 10 दिनों में गुमला जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इन दिनों मुख्य रूप से शाम के समय तापमान 8 डिग्री से 11 डिग्री तक देखने को मिल रही है। ऐसे स्थिति में जिला प्रशासन की समस्त जिले वासियों से यह अपील होगी कि खास कर शाम एवं सुबह के वक्त बाहर किसी महत्वपूर्ण कार्य से ही निकले। खुद को ठंड से बचाएं एवं सुरक्षित रहें।

गुमला चैनपुर से सुंदरम केशरीकी रिपोर्ट—

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...