5 लाख नगद और सोने के जेवर ले उड़े चोर

लोहरदगाः जिले के शहरी क्षेत्र स्टार कॉलोनी में रात के 10 से 11 बजे के बीच में एक घर से चोरों ने 5 लाख नगद और सोने के जेवर चुरा ले गए। घर के मालिक मसूद शाहिद ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को इलाज के लिए अपने फैमिली के साथ रांची गया हुआ था।

चोरी 2 22Scope News

वहीं घर में उसका भगना रह रहा था। भगना शाम 7 बजे घर बंद कर अपनी ड्यूटी के लिए हॉस्पिटल रवाना हो गया। इसके बाद वह 11:30 बजे घर आया तो घर में सारा सामान इधर-उधर देख परेशान हो गया। इसके बाद वह अपने मामा मसूद शाहिद को फोन पर घटना की सूचना दी।

छत में बने रोशनदान के लोहे को काटकर घर में घुसे चोर

इसके बाद वह तुरंत लोहरदगा पहुंच अपने घर को इस हाल में देखकर दंग रह गये। घर मालिक मसूद ने बताया कि चोर ने गैस कटर की मदद से घर के छत में बने रोशनदान के लोहे को काटकर घर में घुसा है। इसके बाद ऐसा लगता है कि वह हर कमरे की तलाशी लिया है सभी कैमरे के ताले व लॉक टूटे हुए हैं।

चोरी 3 22Scope News

ये भी पढ़ें-चेकनाका पर लापरवाही बरतने के आरोप में चौकीदार सस्पेंड 

इसके बाद जिस कमरे में नगद पैसा और जेवर रखा हुआ था वहां अलमीरा को तोड़कर अटैची निकालकर वहां से 5 लाख रुपए नगद और सोने के कुछ जेवर ले गया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक बंटवारे में मिली जमीन को बेचकर यह पैसा रखा हुआ था। वहीं पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...