Advertisment

200 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

रामगढ़ः जिले के कुजू में श्रीराम पावर स्टील प्राइवेट लिमिटेड की घोर लापरवाही के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह घटना 4 तारीख के शाम की है। बिहार बेगूसराय निवासी रामबाबू जो श्री राम पावर स्टील प्राइवेट लिमिटेड में फीटर के कार्य में कार्यरत‌ थे।

वेल्डिंग करने के दौरान घटी घटना

मजदूर की मौत 2 22Scope News

वेल्डिंग का काम करने के दौरान यह घटना घटी सेफ्टी बेल्ट नहीं रहने के कारण अचानक एंगल को वेल्डिंग करने के दौरान लगभग 200 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। घंटों इंतजार के बाद एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने के दौरान ही रामबाबू की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- अयोध्या के लिए पैदल यात्रा पर निकले युवक 

आक्रोशित मजदूर व ग्रामीणों ने प्लांट को घेर लिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कुजू ओपी प्रभारी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीण और मजदूरों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मुआवजे की कोई पहल श्री राम पावर स्टील प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से नहीं हुई है।

Malda Rail Mini Pantry Service: वनांचल एक्सप्रेस यात्रियों के लिए बड़ी...

Malda Rail Mini Pantry Service: रेलवे की एक नई पहल से मालदा रेलवे डिवीज़न से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है।...

UP JDU Election Preparation 2027: UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए...

UP JDU Election Preparation 2027 Patna: जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अपने संगठन को मजबूत करने...

Bihar Shravani Mela Reel Contest: 25 हजार फॉलोअर्स वालों के लिए...

Bihar Shravani Mela Reel Contest: सावन के पवित्र महीने में, बिहार सरकार ने सोशल मीडिया रील बनाने वालों और यूट्यूबर्स के लिए एक खास...