सड़क हादसे में हुई एक इंजीनियर की दर्दनाक मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर इंजीनियर बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसे एनएच की एंबुलेंस ने पोस्टमार्टम के लिए रात्रि साढ़े 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के मंगुरही गांव निवासी संजय कुमार सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार सिंह के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि सचिन बीटेक इंजीनियर था और दिल्ली के किसी निजी कंपनी में कार्यरत था। बीती रात वह अपने निजी कार्य के संदर्भ में औरंगाबाद गया था जब वह अपने कार्य को निपटा कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आज्ञा जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जनकारी परिजन को तब मिली जब उसके मोबाइल फोन पर परिजनों ने लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उससे बात नहीं हो पा रही थी। कुछ देर के उपरांत फोन रिसिव हुआ और हॉस्पिटल के कर्मचारी ने उठाकर यह बताया कि इनकी दुर्घटना होने की जानकारी दिया खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जब परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो उसकी डेड बॉडी परिजन को सौंप दिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि मृतक औरंगाबाद से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह एनएच-19 पर बभांडी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की तहकीकात में मुफसिल थाना की पुलिस जुट गई है। परिजन ने दबे जुबान से यह भी कह रहे है कि मृतक बालू घाट के टेंडर में अपना लाखों रुपए का शेयर इन्वेस्ट किए हुए था। इसी के संबंध में वह औरंगाबाद गया हुआ था। इसी दौरान यह हादसा होना, जो कि संदेहास्पद है।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...