पटना : हर बार की तरह सीएम नीतीश कुमार आज भी सुबह-सुबह जनता दरबार लगाया। साल 2024 का आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पहला जनता दरबार लगा। सीएम नीतीश के जनता दरबार में बिहार के कई जिलों से फरियादी पहुंचे। फरियादी सभी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर काफी परेशान दिखाई दिए।
इस बीच फरियादियों ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का हालत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसा है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की उम्मीद खत्म हो चुका है। फरियादियों ने कहा कि अब हम जमीन बेचने के लिए तैयार है लेकिन नीतीश कुमार से कोई उम्मीद नहीं है। कई फरियादियों ने कहा कि अगर हमारी नीतीश कुमार बात नहीं सुनेंगे तो हम आगे वोट नहीं देंगे।
वहीं बता दें कि एक फरियादी गया जिला से पहुंचे थे। गया जिले से एक ऐसा फरियादी आया जिसकी समस्या सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। गया जिले का एक ऐसा विद्यालय है जहां एक ही कक्षा में पांच–पांच शिक्षक पढ़ाते हैं। वहां की विद्यालय साल 2007 से टूटी फूटी हुई है। लेकिन आज साल 2024 हो गया कोई देखने तक नहीं जाता। फरियादी सीएम नीतीश कुमार से गुहार कर रहे हैं कि एक बार उस विद्यालय में जाकर उसकी स्तिथि ठीक कराएं ताकि हजारों बच्चों का भविष्य नरक में न जाएं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















