नए साल में नीतीश का पहला जनता दरबार, पहुंचे कई फरियादी, कहा- CM की हालत डोनाल्ड ट्रंप जैसा

पटना : हर बार की तरह सीएम नीतीश कुमार आज भी सुबह-सुबह जनता दरबार लगाया। साल 2024 का आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पहला जनता दरबार लगा। सीएम नीतीश के जनता दरबार में बिहार के कई जिलों से फरियादी पहुंचे। फरियादी सभी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर काफी परेशान दिखाई दिए।

इस बीच फरियादियों ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का हालत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसा है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की उम्मीद खत्म हो चुका है। फरियादियों ने कहा कि अब हम जमीन बेचने के लिए तैयार है लेकिन नीतीश कुमार से कोई उम्मीद नहीं है। कई फरियादियों ने कहा कि अगर हमारी नीतीश कुमार बात नहीं सुनेंगे तो हम आगे वोट नहीं देंगे।

वहीं बता दें कि एक फरियादी गया जिला से पहुंचे थे। गया जिले से एक ऐसा फरियादी आया जिसकी समस्या सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। गया जिले का एक ऐसा विद्यालय है जहां एक ही कक्षा में पांच–पांच शिक्षक पढ़ाते हैं। वहां की विद्यालय साल 2007 से टूटी फूटी हुई है। लेकिन आज साल 2024 हो गया कोई देखने तक नहीं जाता। फरियादी सीएम नीतीश कुमार से गुहार कर रहे हैं कि एक बार उस विद्यालय में जाकर उसकी स्तिथि ठीक कराएं ताकि हजारों बच्चों का भविष्य नरक में न जाएं।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...

Maheshpur 63 KVA Transformer: पाकुड़ के मकदुमपुर गांव को मिली बिजली...

Maheshpur 63 KVA Transformer: झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत सिलमपुर पंचायत के मकदुमपुर गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से जारी...