10 फरवरी से हो सकती है सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा

रांची: झारखंड राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में 26001 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन अब 10 फरवरी से संभावित है. साथ ही सीटेट व दूसरे राज्य से टेट पास झारखंड के अभ्यर्थियों (स्थानीय निवासियों) से प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए शीघ्र आवेदन मांगा जायेगा.

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन लिंक आयोग की बेबसाइट पर जल्द ही एक्टिव की जायेगी. यह जानकारी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के परीक्षा नियंत्रक की ओर से आवश्यक सूचना जारी कर दी गयी है. सूचना में कहा गया है कि उक्त प्रतियोगिता परीक्षा 12 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक प्रस्तावित थी.

झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में नये अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाना है. अब परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम नये अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार किया जायेगा.

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...