JSSC ने रद्द हुई सहायक आचार्य परीक्षा के पुनर्परीक्षा की तिथि घोषित की, 28 मई को रांची में होगी परीक्षा

रांची: JSSC ने झारखंड प्रारंभिक प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के रद्द किए गए प्रश्नपत्रों की पुनर्परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि पुनर्परीक्षा 28 मई 2025 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि जेएसएससी ने इससे पहले 22 जनवरी, 7 फरवरी और 25 अप्रैल को विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की थी। इनमें इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) के लिए पंच परगनिया और कुरमाली विषयों की तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) और कक्षा 1 से 5 के लिए उर्दू विषय की परीक्षा शामिल थी।

हालांकि, इन प्रश्नपत्रों में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद आयोग ने संबंधित परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। अब इन रद्द परीक्षाओं के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित की जा रही है।

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में सहायक आचार्य के 26 हजार पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...